
चांडिल से नाबालिग बच्ची लापता, परीक्षा देने निकली थी-परिजनों की बढ़ी चिंता

चांडिल प्रखंड के मानीकुई टोला-गुढ़हाडीह की एक नाबालिग बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बच्ची 7 फरवरी सुबह उच्च विद्यालय कल्याणपुर (चिलगु) में परीक्षा देने के नाम से घर से निकली थी, लेकिन परीक्षा के बाद अब तक घर वापस नहीं लौटी है।
परिजनों के अनुसार, बच्ची का मोबाइल नंबर9279091282 लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। बच्ची की तलाश में परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों, दोस्तों, परिचितों और संभावित स्थानों पर संपर्क स्थापित किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना के बाद से पूरे परिवार में भय और बेचैनी का माहौल है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।
यह मामला न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन से भी बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की जा रही है।
बिजय मुर्मू, परिजन से संपर्क नंबर:- 6201110206

