Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने आयोजित किया सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नव-नियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन समारोह

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत बेन्द पंचायत भवन में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सह चाकुलिया इकाई द्वारा आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान एवं नव-नियुक्त शिक्षकों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए. समारोह के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया तथा नव-नियुक्त शिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. साथ ही शिक्षक समाज की वर्तमान समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक हित एवं छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई. विधायक मोहंती ने आश्वासन दिया कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे.

Advertisements

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की रीढ़ है. सेवानिवृत्त शिक्षकों का योगदान अमूल्य है, जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा के माध्यम से समाज को दिशा दी. वहीं नव-नियुक्त शिक्षकों से उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, शैलेन्द्र नाथ महतो, सचिव जीतराई सोरेन, मनोज भंडारी, उत्तम दास, तापस महतो, मनिंद्रनाथ पालित, तपन पाल, साथी तिवारी, सुष्मिता पाल, स्वपन माईती, मनिंद्र पाल, अनूप महतो, गणेश मुंडा, धनंजय हेंब्रम, शक्तिपद दास, शैलेन्द्र महतो, लोकेश नाथ साधु, संग्राम हांसदा, भागल हांसदा, अभिजीत पात्र, सुखेंदु नायक, टीपू सोरेन, गोपाल मिश्रा आदि उपस्थित थे.

You missed