Spread the love

पिलीद स्टेडियम में विधायक ने किक मारकर किया फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन…

चांडिल ( बिद्युत महतो ) 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर नव निर्मित पिलीद स्टेडियम में दो दिवसीय क्रिकेट एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने किया। खेल प्रतियोगिता 26 एवं 27 जनवरी को आयोजित हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला डेविल इलेवेन पिलीद तथा इलेवेन स्टार बोरामारी के बीच खेला गया। इलेवेन स्टार बोरामारी की टीम फाइनल में विजय हासिल कर पचास हजार रुपए पर कब्जा जमाया। वहीं दूसरी ओर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला फुटबॉल पिलीद की टीम ने महिला फुटबॉल चोगा को हराकर प्रतियोगिता में कब्जा किया।

Advertisements
Advertisements

वहीं मेले में टुसु में भी पुरस्कार दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने कहा कि झारखंड के सांस्कृतिक को बचाने के लिए हमें अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत है। साथ ही कहा कि क्षेत्र में खिलाड़ी की कोई कमी नहीं है। विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे आकर खेल प्रतियोगिता में भाग लेने की जरूरत है। खेल को बढ़ावा देने के जो मदद् की ज़रूरत होगी मैं हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रहुंगी। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक सविता महतो के पुत्री स्नेहा महतो ने क्रिकेट में बल्लेबाजी कर उद्घाटन किया तथा महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का विधायक सविता महतो ने कीक मारकर किया।

वहीं हजारों की संख्या में दर्शक ने मैच का जम कर आनंद लिया। मौके पर समाजसेवी वृंदावन महतो, पंचानन पातर,हरेंद्र नाथ महतो, अधोर महतो,लक्ष्मी सिंह मुंडा,पशुपति बागची, दिनेश महतो, किशोर कुमार महतो, बलराम महतो, गोपेश महतो, रामविलास महतो आदि मौजूद थे।