Advertisements
Spread the love

झारखंड सरकार की योजना सोना सबरन धोती साड़ी योजना का चाकुलिया नगर पंचायत उद्घाटन में विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया…

चाकुलिया: (विश्वकर्मा सिंह)  चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में गुरुवार को झारखंड सरकार की योजना सोना सबरन धोती साड़ी योजना का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया. इस दौरान विधायक समीर मोहंती द्वारा 100 लोगो के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक समीर मोहंती ने कहा की झारखंड सरकार की योजनाओं में से यह भी एक महाकांक्षी योजना है.

Advertisements

राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा सभी कार्ड धारियों को 10 रुपए में धोती, साड़ी और लूंगी दिया जा रहा है. हमारा सरकार हमेशा गरीबों के साथ रहती हैं और आगे भी रहेगी. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, गौतम दास, गोपन परिहारी, मिथुन कर, माधव सिंह, रसीद खान, रंजित दास, मो नयाईम, मो केसर, पंचानन महतो, कैसी हेंब्रम, आशुतोष महतो, विश्वजीत मल्लिक, मो अलाउद्दीन आदि उपस्थित थे.

You missed