Spread the love

विधायक संजीव सरदार सानग्राम प्लस टू उच्च विद्यालय के नए विद्यालय भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर /पोटका । पोटका प्रखंड अंतर्गत सानग्राम में विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर स्वीकृत +2 उच्च विद्यालय के नया विद्यालय भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा स्वीकृत इस निर्माण कार्य पर कुल 1 करोड़ 3 लाख रुपये व्यय होंगे। इसमें 10 कमरे (5+5 कमरों का दो तल्ला भवन) तैयार किया जाएगा। यह कार्य आरकेसीपीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा 15 महीनों में पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा भाजपा की सरकार ने पूरे राज्य में सरकारी स्कूल बंद किए थे, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार शिक्षा को गांव-गांव तक पहुँचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका सपना है कि राज्य के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। विधायक श्री सरदार ने कहा कि पोटका में जल्द ही सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोला जाएगा, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि पोटका के इतिहास में पहली बार छह माध्यमिक विद्यालयों को प्लस-2 में उत्क्रमित किया गया है। इनमें माध्यमिक विद्यालय शंकरदा, माध्यमिक विद्यालय डोमजुड़ी, माध्यमिक विद्यालय राजदोहा, माध्यमिक विद्यालय जाहातू, माध्यमिक विद्यालय जामडीह, माध्यमिक विद्यालय मांगड़ू शामिल है। अन्य विद्यालय भी जल्द ही +2 में उत्क्रमित होंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पोटका के हजारों बच्चों के भविष्य को बदलने वाला साबित होगा।कार्यक्रम में मुखिया अभिषेक सरदार, पंसस बिनोती सी, प्रधानाध्यापिका बेबी रानी मंडल, शिक्षक अनिल सरदार, खगेंन सरदार, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद चन्द्रावती महतो एवं हितेश भगत उपस्थित रहे।

You missed