Advertisements
Spread the love

टाटी पूर्वी पंचायत में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

Arjun kumar Pramanik……✍️

नामकुम(राँची) । प्रखंड के पूर्वी टाटी में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख आशा कच्छप ने इसे उन ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी पहल बताया जो प्रखंड कार्यालय नहीं पहुँच पाते या जिनका कार्य लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान आम जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टाटी पूर्वी के मुखिया कृष्णा पाहान ने कहा कि सरकारी योजनाएँ तभी सार्थक होती हैं जब उनका लाभ बिना किसी बाधा सीधे जनता तक पहुँचे और पंचायत स्तर पर सभी सुविधाएँ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। नामकुम बी डी ओ ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक सरकारी सेवाओं को सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में पहुँचाना है, जिससे लोगों की परेशानियाँ कम हों और जनविश्वास मजबूत हो। स्वास्थ्य विभाग और पिरामल फाउंडेशन की टीम ने 74 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें बीपी और शुगर की जाँच शामिल रही ।  पिरामल फाउंडेशन की ओर से परमहंस कुमार ने कहा कि हमारी टीम ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, माधुरी देवी, सनिल जॉय, जितेंद्र कुमार , पंचायत सचिव माधो कच्छप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You missed