Advertisements
Spread the love

अभिजीत सेन, पोटकाकौशल विकास केंद्र में अनियमितता पर भड़के विधायक संजीव सरदार, केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को हाता–हल्दीपोखर मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिन्हें देखकर विधायक ने तुरंत सुधार का निर्देश दिया और केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।

विधायक ने सबसे पहले नर्सिंग, सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से आवासीय सुविधा व भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उपस्थिति पंजिका की जांच की गई, जिसमें छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और पंजिका में दर्ज संख्या में भारी विसंगति पाई गई।

मेन्यू का पालन नहीं, गंदगी मिली—विधायक का गुस्सा फूटा

किचन निरीक्षण के दौरान गंदगी और निर्धारित मेन्यू के उल्लंघन से विधायक खासे नाराज हुए। गुरुवार के मेन्यू के अनुसार: नाश्ता: पोहा, चना सब्जी दोपहर का भोजन: चावल, दाल, पनीर, चटनी, पापड़, अचार लेकिन छात्रों को सुबह मुरमुरा (मुड़ी) और दोपहर में सिर्फ भात, दाल, आलू भुजिया और पापड़ परोसा गया था। इस पर विधायक ने केंद्र इंचार्ज शुभम राज को जमकर फटकार लगाई।

छात्रावास खाली मिला

विधायक ने छात्रावास का भी निरीक्षण किया, जहां एक भी छात्र मौजूद नहीं था, जबकि केंद्र संचालक ने 50–60 छात्रों के रहने का दावा किया था। इस पर विधायक ने जिला कौशल विकास पदाधिकारी अजय कुमार को फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर केंद्र से संबंधित पूरा डाटा प्रस्तुत किया जाए।

शिकायतें सही पाई गईं—विधायक

निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि उन्हें लगातार छात्रों से अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं, जो आज सही साबित हुई हैं।

विधायक संजीव सरदार ने कहा—
“केंद्र में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति बहुत कम है, जबकि पंजिका में गलत विवरण भरे गए हैं। भोजन भी मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को पूरी जानकारी भेजी जाएगी, ताकि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो और सरकारी योजनाओं का सही लाभ छात्रों को मिल सके।”