Advertisements
Spread the love

ईचागढ़ के जिलिंग आदर निवासी बच्चे का विधायक सविता महतो ने कराया टीएमएच से 37 हजार का बिल माफ…

चांडिल: सुदेश कुमार                                                                                                               ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के देवलटांड पंचायत अंतर्गत जिलिंग आदर निवासी सम्बध माहली के बेटा दीपक माहली का सरस्वती पूजा के दौरान चांडिल में एक्सीडेंट हो गया था जिससे वह घायल हो गए थे। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनका अस्पताल में बकाया बिल काफी हो गया।

Advertisements

अस्पताल का बकाया बिल चुकाने में असमर्थ का जताते हुए सम्बध माहली ने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक के मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर 37 हाजार का बील माफ करते हुए अस्पताल से छुट्टी दिलाई। विपदा के समय विधायक के इस नेक कार्य के लिए सम्बध माहली ने विधायक सविता महतो का आभार प्रकट किया। उक्त बात की जानकारी विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।