Spread the love

झामुमो व युवा कार्यकर्ताओ के संग विधायक सविता महतो ने मनाया गुरूजी का जन्मदिन व दिवंगत सांसद सुनील महतो का जंयती…

चांडिल डेस्क राजन कुमार सिंह:

चांडिल गोलचक्कर स्थित दिशोम जाहेरगाढ के समीप झामुमो व युवा पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओ ने झारखंड आंदोलनकारी व राज्यसभा सांसद सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का जन्मदिन व दिवंगत सांसद सुनील महतो का जन्मजंयती केंक काटकर मनाया गया। इस दौरान विधायक सविता महतो भी शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements

विधायक ने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष और विचारधारा के प्रतीक है। इस दौरान चांडिल प्रखंड कमिटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो के नेतृत्व में मुखियाहोटल व नीमडीह प्रखंड के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो के नेतृत्व में गुरुजी का जन्मदिन व दिवंगत सांसद सुनील महतो का जयंती मनाया गया।

इस अवसर पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ममेरे भाई राजू किस्कू, बैधनाथ टुडू, झामुमो जिला संयुक्त सचिव धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण महतो,अर्जुन सिंह मुण्डा, समर भुईया, श्रीकांत महतो, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सह झामुमो मीडिया प्रभारी सुदामा हेम्ब्रम, झायुमो जिला सचिव दीनबंधु महतो, सोशल मीडिया राहुल वर्मा, सुनाराम मार्डी, मनीष टुडू,अवधेश मुर्मू, मेहताब आलम, मोती सोरेन, सोमाय टुडू, अजय टुडू आदि उपस्थित थे।