Spread the love

नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने सीएसआर के तहत 700 कंबलों का किया वितरण

Advertisements
Advertisements

चांडिल : चांडिल प्रखंड के खुंटी स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड के कंपनी परिसर में गुरुवार को सामाजिक सरोकार की एक मिसाल देखने को मिली। नरसिंह इस्पात लिमिटेड ने अपनी नियमित सामाजिक जिम्मेदारियों (सीएसआर गतिविधियों) के तहत सैकड़ों जरूरतमंद, असहाय महिला एवं पुरुषों के बीच 700 कंबलों का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईचागढ़ विधायक सविता महतो के हाथों किया गया। कंबल वितरण के दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि बढ़ती ठंड के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ठंड से बचाव के लिए कंबल का नियमित रूप से उपयोग करें। विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य लगातार किया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।
विधायक ने नरसिंह इस्पात लिमिटेड द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सीएसआर गतिविधियां समाज के कमजोर वर्गों के लिए संजीवनी साबित होती हैं। उन्होंने उद्योगों से सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में आगे आने की अपील भी की।
कार्यक्रम में चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार, जिला परिषद सदस्य सविता मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, खूंटी पंचायत के मुखिया सुखराम बेसरा, मुसरीबेरा ग्राम प्रधान ज्ञानचंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, राहुल वर्मा सहित कंपनी के आईआरएस एम. सिंह, एचआर हेड अनुप कुमार साहू, हरे कृष्ण झा, लम्बोदर महतो, हरे कृष्ण रजक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed