
विधायक सविता महतो ने किया भूमिपूजन – 8.31 करोड़ की लागत से चांडिल–काटिया–गिद्धीबेडा मार्ग का मरम्मती कार्य शुरू, 4 माह में होगा पूरा

चांडिल : क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। चांडिल–काटिया–गिद्धीबेडा मुख्य मार्ग के मरम्मती कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण और नारियल फोड़कर किया। पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना पर कुल 8 करोड़ 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लगभग 6.3 किमी लंबी सड़क—चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक—की राइडिंग क्वालिटी सुधारने का कार्य आगामी चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक सविता महतो ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और उनकी लंबे समय से जारी परेशानी समाप्त होगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। भूमिपूजन कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, ओमप्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया सुबोधिनी माहली, सहायक अभियंता अनुराग आनंद, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंकर लायेक, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुइयां, श्रीकांत महतो, समीर महतो, विष्णु लाहा, राहुल वर्मा, महताब आलम, राजू किस्कू, अरुण टुडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Vananchal24tv live के लिए चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

