Advertisements
Spread the love

 

शहीद अजीत-धनंजय महतो को विधायक सविता महतो ने दी श्रद्धांजलि

44वें शहादत दिवस पर चौका मोड़ और तिरुलडीह में शहीदों को किया नमन

तत्कालीन बिहार राज्य के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय तिरुलडीह में 21 अक्टूबर 1982 को हुए गोलीकांड में शहीद अजीत महतो एवं धनंजय महतो का 44वां शहादत दिवस बुधवार को कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह और चौका मोड़ में मनाया गया। इस अवसर पर विधायक सविता महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो नितेश वर्मा और प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो ने चौका मोड़ एवं तिरुलडीह में शहीद अजीत महतो और धनंजय महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा। शहीद अजीत महतो और धनंजय महतो का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपने संघर्ष और बलिदान से क्षेत्र के लोगों को एक नई दिशा दी है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बलिदान को याद किया। मौके पर कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, अरुण महतो, इंद्रजीत महतो, रशीद खान, धीरज महतो, निरंजन महतो, डा गुरुचरण महतो, युधिष्ठिर मांझी, सूर्य कांत महतो आदि झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed