
मोहम्मद सोहैल बने युवा राजद दुमका जिला अध्यक्ष

दुमका से संवाददाता मौसम गुप्ता का रिपोर्ट
दुमका : युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए मोहम्मद सोहैल को युवा राजद दुमका जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले भर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही। बधाई देने वालों में युवा राजद प्रदेश सचिव मोहम्मद अली, मोहम्मद आबीद, मोहम्मद आरिफ, सोनू यादव, सनी खान, रिनी देवी, जेकब हांसदा, राजद पूर्व महासचिव कंचन यादव, पंकज यादव, हाबु यादव, डोनाल्ड हेंब्रम, पिंकु ठाकुर, आर्यन कुमार, मोहम्मद अरबाज, मोहम्मद सज्जाद, शेफाली हेंब्रम, आसमा बीवी, अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास, शम्स तबरेज, मोहम्मद बबलु, कृष्णा मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने मोहम्मद सोहैल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा राजद दुमका जिला और अधिक मजबूत होगा।

