Advertisements
Spread the love

स्वास्थ्य मेला मे अधिक से अधिक लोग पहुंचकर ले लाभ : सविता महतो…

चांडिल: कल्याण पात्रा

Advertisements

नीमडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत रूप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने आम जनता से स्वास्थ्य मेला में पहुंचकर अधिक से अधिक लाभ लेने का अपील किया। वहीं स्वास्थ्य मेला में पहुंचे मरीजों को चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा जांच कर निशुल्क दवाई भी उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य मेला परिसर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुष आदि विभिन्न कैंप लगाया गया है। इस अवसर पर प्रमुख फुलमनी हांसदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी संजय पांडे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनंत कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, हरे कृष्णा सिंह सरदार, सचिन महतो, सचिन गोप, यदुपति गोप, पटल महतो, हरिपोदो महतो, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You missed