Advertisements
Spread the love

नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया…

चांडिल(सुदेश कुमार) नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में मातृ-पितृ पूजन दिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के लगभग 300 भैया-बहनो के अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कुणाल कुमार, उप प्रधानाचार्य, सुब्रत चटर्जी, योग वेदांत सेवा समिति के ए के बेहरा और रामयश तिवारी के द्वारा दीप जलाकर और भारत माता पूजन करके किया गया।

Advertisements

इस दौरान सभी बहनों के द्वारा अपने अपने माता-पिता की आरती उतारी गयी और उनके चरण पाखर करके उनकी पूजा अर्चना की गयी। तत्पश्चत् माता पिता के द्वारा अपने बच्चों को आशीर्वाद दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम मे सभी भैया बहनांे और उनके माता-पिता का उत्साह चरम पर रहा। उसके बाद सभी अभिभावकों को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया और भविष्य की योजनाओ से अवगत कराया गया। सुब्रत जी के द्वारा प्रेरक प्रसंग के माधयम से बच्चों के जीवन मे माता-पिता के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन मे सभी शिक्षक शिक्षिकाओ की भूमिका सराहनीय रही…

You missed