
मोतिहारी : शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के कारण प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी पुलिस के हिरासत मे…
रिपोर्ट : संजय कुमार विनित

कहावत है कभी – कभी रक्षक ही भक्षक बन जाता है। इसका जिता – जागता घटना मोतिहारी जिले के कोटवा प्रखण्ड के बी. आर. सी. में देखा गया ।
खबरों के अनुसार बीआरसी के निरीक्षण करने आए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिंह शराब के नशे में धुत्त था । ऐसे ही अवस्था में बीआरसी के एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे । शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार का शोर सुनकर बीआरसी के अन्य कर्मचारी वहां पहुंच कर उपेन्द्र कुमार सिंह को शांत करना चाहा पर नहीं कर सका ।
अंततः महिला शिक्षिका के शिकायत पर पुलिस बीआरसी पहुंचे और नशे की हालत में उपेन्द्र कुमार सिंह को बीआरसी से ही गिरफ्तार कर थाना ले गया ।
बहरहाल, पुरे बिहार में जब शराब पर पुरी तरह पाबंदी है । और शिक्षा से संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति के द्वारा नशे में ऐसी तमाशा किया । क्या तत्काल व्यवस्था तंत्र जिम्मेदारी लेते हुए ऐसे गैर जिम्मेदार लोगों पर नकेल कस सकेंगे ? ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाएं और न घटे । यह एक यक्ष प्रश्न है।
