सांसद विद्युत वरण महतो एवं डीआरएम तरुण हुरिया के द्वारा रेलवे स्टेशन सिदिरसाईं हाल्ट में यात्री सुविधाओं योजना का भूमि पूजन नारियल फोड़ एवं पावड़ा चलाकर किया गया ।

जमशेदपुर /पोटका अभिजीत सेन
दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटा बादाम पहाड़ रेलखंड में स्थित पोटका प्रखंड क्षेत्र की रेलवे स्टेशन सिदिरसाई हाल्ट में यात्री सुविधाओं योजना का भूमिपूजन कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो एवं सम्मानित अतिथि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने शनिवार को नारियल फोड़कर तथा फावड़ा चलाकर किया। मोके पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में रेल क्षेत्र का तीव्र गति से विकास हो रहा है। दक्षिण पोटका के ग्रामीणों की मांग पर सिदिरसाई रेलवे हाल्ट में लगभग 5 करोड़ की लागत से प्लेटफार्म की उंचाई बढ़ाना, फुटओवर ब्रीज का निर्माण, टिकट बुकिंग आफिस,स्टेशन पहुंच पथ तथा दिव्यांग सुविधा का निर्माण किया जाएगा। इसके पूर्व 2019 में सिदिरसाई को रेलवे हाल्ट का दर्जा दिलाया गया। उन्होंने कहा कि कुदादा में हाता के नाम से नया रेलवे स्टेशन निर्माण किया जाएगा। यहां वंदे भारत रेलगाड़ियों के कोच का मेंटेनेंस यार्ड भी बनेगा। पैसेंजर ट्रेन को समयानुसार आवागमन हेतु गम्हरिया से आदित्यपुर तक अलग रेललाइन बिछेगा। सांसद ने कहा कि हल्दीपोखर में फुटओवर ब्रिज, हल्दीपोखर कोवाली रोड रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज निर्माण, मकदमपुर में ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण भी किया गया,साथ ही जमशेदपुर टाटा स्टील कंपनी सहित अन्य कंपनियों में इस क्षेत्र के हजारों लोगों के रोजाना आवागमन सुविधा हेतु बादाम पहाड़ से टाटानगर स्टेशन के लिए सुबह 5 बजे एक पैसेंजर गाड़ी खोलने का प्रस्ताव है। मालगाड़ी के सुगम आवागमन हेतु बंगाल से सूरत तक दो लाख करोड़ लागत से नया रेल कोरिडोर निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ने हरि झंडी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन को 350 करोड़ की लागत से फाइब स्टार होटल की तरह भव्य रूप देने पर काम शुरू है।
कार्यक्रम में डीआरएम तरुण हुरिया ने कहा कि सर्वप्रथम वर्ष 1911 ई में इस रेलखंड टाटानगर से बादाम पहाड़ का निर्माण किया गया था। वर्ष 2019 में सिदिरसाई को माननीय सांसद के प्रयास से हाल्ट की स्वीकृति मिली और अब 2026 में सांसद के सफल प्रयास से इस सिदिरसाई रेलवे हाल्ट का विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस रेलवे स्टेशन का विकास होने से आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सुविधा होगी। यह योजना एक वर्ष अर्थात 2027 तक पुरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रेलखंड में पहले 25 किसी की गति से ट्रेनें चलती थी। रेलमार्ग को अच्छा कर इसे बढ़ाकर 75 किमी गति किया गया,अब इस रेलखंड में 90 किमी स्पीड से ट्रेनें चलेंगी। उन्होंने सभी योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयास की सराहना किया। ईस मोके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी मीरा मुंडा, जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, सूरज मंडल, मुखिया असीम सरदार ,देवी भूमिज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन,पंसस रामेश्वर पात्र, जय हरि सिंह मुंडा, दिनेश साव, मनोज सरदार, गणेश सरदार, श्यामल कुमार महाकुड़, सनत सी, खेलाराम बेसरा, शरत सिंहदेव, होपना माहली, राजू कुंडू, पिंटू गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, रेलवे विभाग के एडीआरएम अनूप पटेल, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, आर, पी, मीणा के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

