चाकुलिया: सुपरस्टार क्लब द्वारा आयोजित शॉर्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक समापन, अंबिका स्पोर्ट बनी चैंपियन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में सुपरस्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रथम वर्ष रात्रि शॉर्ट पिच नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बल्लेबाजी कर किया.


इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला जीबी एलेवन (पश्चिम बंगाल) और अंबिका स्पोर्ट (चाकुलिया) के बीच खेला गया. चार-चार ओवर के इस रोमांचक मुकाबले में जीबी एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 48 रन बनाए. जवाब में अंबिका स्पोर्ट ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 49 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बनी. इस दौरान विजेता टीम को 12000 रुपया एवं कप और उपविजेता टीम को 8000 रुपया एवं कप देकर पुरस्कृत किया गया.

इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त आधार है. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में ऐसे खेल आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

इस प्रतियोगिता में साइमन कुमार, आर्यन मिश्रा, सुशांत चौधरी, बंटी दास, हिमांशु महतो, निकेत शर्मा, गौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
Related posts:

