Advertisements
Spread the love

सुदेश ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन

मुरी (संदीप पाठक) :- स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को सिल्ली लैम्पस कार्यालय में फीता काटकर धान क्रय केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया । उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की किसान बिचौलियों के झांसे में ना आए । अपनी मेहनत का फसल का उचित मूल्य मिल सके इसके लिए किसान लैंप्स कार्यालय आकर निबंधन कराएं । उन्होंने विभागीय अधिकारी एवं लैम्पस के सदस्यों से किसानों के बीच जागरूकता अभियान चलाने एवं किसानों को लैम्पस मे ही धान बेचने का आग्रह किया जिसे उनके उपज का उचित मूल्य मिल पाए। समारोह को जिप सदस्य वीणा देवी, प्रमुख रेखा देवी, बीडीओ पावन आशीष लकरा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रताप बड़ाईक ने किया। इस मौके पर उप प्रमुख प्रफुल्ल कुम्हार, लैम्पस अध्यक्ष सुरेश मुंडा, रमजान मोमिन, गोपाल कोइरी, धनीराम महादानी, केशव कोइरी, अजय कोइरी, जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।

You missed