Advertisements
Spread the love

 महोत्सव को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा

 

मुरी :- गूंज महोत्सव की तैयारी पुरी कर ली गयी है। स्टेडियम परिसर को विजली के बल्बों से सजा दिया गया है। लेकिन इस बार स्टेज प्रोग्राम, किसी भी प्रकार के स्टाॅल एवं मेले का आयोजन नहीं किया जाएग। इस बार गूंज महोत्सव के दौरान क्षेत्र में कई रचनात्मक कार्य किया जाएगा।

Advertisements

करोना गाईडलाईन का अनुपालन करते हुये , प्रकाशोत्सव के रूप :-

स्टेडियम परिसर में आयोजित किये जाने वाले गूंज महोत्सव का उदघाटन शनिवार को स्थगित कर दिया गया है। लोहरदगा के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के आकस्मिक निधन के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस बार के गूंज महोत्सव के कार्यक्रमों में फेर बदल किया गया है। पहले दिन केवल झारखण्ड आंदोलन के प्रणेता विनोद विहारी महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। अगले दिन राविवर से गूंज महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। महोत्सव को प्रकाशोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इस दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गावं के सभी चौक चौराहों, सर्वजनिक स्थलों एवं धार्मिक स्थलो पर प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। इन जगहों पर एलईडी के सहारे रोशनी की व्यबस्था की जाएगी।

महोत्सव के दौरान साफ सुथरा किया गया :-

गूंज महोत्सव के दौरान स्वच्छ सिल्ली एवं स्वस्थ सिल्ली के उद्देश्यों के साथ महोत्सव में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा।
महोत्सव में रक्त दान शिविर, उत्कृष्ट किसानों को सम्मान, कम्बल वितरण, स्वस्थ्य शिविर, पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली को सार्थक करने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र के सभी हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत की जायेगी। पहले चरण में केवल 13 स्कूलों में यह व्यवस्था की जायेगी। महोत्सव के अंतिम दिन दिव्यांगों की जांच शिविर लगाया जायेगा। अलावे उत्कृष्ट किसानों एवं महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?