Advertisements
Spread the love

गूंज विकास उत्सव के दूसरे दिन से प्रकाशोत्सव पखवाड़े का होगा शुभारंभ,

ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन आज…….

मुरी (संदीप पाठक) :- सिल्ली किसान भवन परिसर में 18 से 20 दिसंबर तक आयोजित तीन दिवसीय गूंज विकास उत्सव को लेकर किसान भवन परिसर एवं सिल्ली मुरी के मुख्य मार्ग के घरों पर लाईट लगाकर आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को होने वाले सारे आयोजनों को स्थगित कर दिया गया है। गूंज परिवार के आयोजकों ने बताया कि पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष कमल किशोर भगत के असामयिक निधन पर शौक मनाते हुए आज के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। वहीं महोत्सव के दुसरे दिन रविवार को सिल्ली किसान भवन परिसर में रक्तदान शिविर एवं शाम को प्रकाशोत्सव का आयोजन किया गया है। किसान भवन परिसर समेत सोनाहातु बजार टांड़, जामुदाग, बारेन्दा चौक, सुभाष चौक राहें, जोधा चौक, पतराहातु चौक पर गूंज परिवार के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों द्वारा अभियान गित के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रकाश उत्सव का आगाज करेंगे।

Advertisements

You missed