Spread the love

दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न, जय सियाराम फुटबॉल टीम विजेता बनी

मुरी (संदीप पाठक)- वीर शहीद निर्मल महतो के जन्म दिवस के अवसर पर  रविवार को मिलन फुटबॉल क्लब लोटा की और से  दो दिवसीय डबल खस्सी फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में मां वीणा पानी क्लब लोटा एवं जय सियाराम फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।

Advertisements
Advertisements

जिसमें जय सियाराम फुटबॉल क्लब एक गोल से विजय रहा समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन होने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को मंच मिलता है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलते हुए जिला एवं राज्य स्तर पर नाम रौशन करने की सीख दी। उन्होंने खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विजेता टीम जय सियाराम फुटबॉल टीम को पूर्व विधायक अमित कुमार महतो उपविजेता मां वीणा पानी फुटबॉल क्लब लौटा को झामुमो के अनगड़ा प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह टाटी पंचायत के मुखिया रामानंद बेदिया ने दिया। कार्यक्रम का संचालन राधिका महतो ने किया।

सेमी फाइनल विजेता टीम को लोटा पंचायत के मुखिया रविंद्र सिंह मुंडा एवं झामुमो प्रखंड सचिव अमित महतो क्वार्टर सेमीफाइनल विजेताओं को रंजीत सिंह एवं प्रधानाध्यापक उपेंद्र नाथ महतो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। फाइनल फुटबॉल मैच से पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का उद्घाटन किया। फुटबॉल खेल के अलावा मुर्गा लड़ाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।इस मौके पर शक्ति महतो प्रवीण महतो, लालचंद महतो, बासुदेव महतो, राजेश महतो राम पदों महतो, दशरथ महतो, बिंदेश्वर महतो लखीराम महतो, हरिदास मुंडा, निरंजन महतो, जयका वेदिया, पशुपति महतो, सुबोध मुंडा, घनश्याम महतो, मधुसूदन महतो, भागीरथ महतो, चंद्रशेखर महतो, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : झारखंड ह्यूमन राइट्स संघ ने कोल्हान विधि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।