Spread the love

धान क्रय केंद्र में खरीद शुरू

मुरी  मुरी (संदीप पाठक)  :- सिल्ली प्रखण्ड परिसर स्थित धान क्रय केंद्र में धान की खरीद शुरू कर दी गयी है। सोमवार को करीब पांच टन धान की खरीद की गयी। क्रय केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष लैम्प्स के गोदाम की मरम्मत कर दी गयी है इससे धान के भंडारन के लिए कोई परेशानी नहीं है। किसानों ने बताया कि धान क्रय केंद्र के चालू होने के बाद भी बाहर से व्यापारी किसानों से कम कीमत पर धान खरीदकर ले जा रहे है। किसानों ने बताया कि 10 से 12 रुपये प्रति किलो तक देते है। कुछ किसानों ने बताया कि बाहर के व्यापारी खेतों से ही किसी भी स्थिति में धान ले लेते है वही सरकारी क्रय केंद्र पर लंबी प्रक्रिया एवं भुगतान में देरी के कारण लोग व्यपारियो को ही धान बेचना पसन्द करते है। किसानों ने सरकार से क्रय केंद्रों पर आसान प्रक्रिया एवं शीघ्र भुगतान की व्यवस्था की मांग की है ताकि किसान क्रय केंद्रों पर अपने धान बेचने में आसानी हो सके।

Advertisements

You missed