Advertisements
Spread the love

सिल्ली में विहंगम योग सत्संग का आयोजन

मुरी (संदीप पाठक) – सिल्ली बुंडु रोड दुर्गा बाड़ी मंदिर परिसर में सोमवार को विहंगम योग संत समाज सिल्ली के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची जिला विहंगम योग सह संयोजक आमिर तांती विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विहंगम योग ध्यान साधना विहंगम योग और अध्यात्म की व्याख्या की। वहीं उन्होंने कहा कि सदगुरु सदफल देव जी 17 वर्षों तक हिमालय के कंद्राओं में तपस्या कर जो ज्ञान प्राप्त उसे स्वर्वेद ग्रंथ में अभिव्यक्त किया है। जो भी विहंगम योग के ज्ञान से जोड़ता है उसे धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में गणेश साहू, आत्माराम महतो, उमाशंकर साहू, अवनि साहू, उपेंद्र नाथ महतो समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला शामिल हुए।

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?