Advertisements
Spread the love

रूडसेट संस्थान में 30 दिवसीय

मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम

का समापन ….

मुरी  (संदीप पाठक) :- श्री धर्मस्थला मंजूनाथेश्वरा शिक्षण ट्रस्ट एवं केनरा बैंक द्वारा संचालित रूडसेट संस्थान ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिल्ली में 30 दिवसीय  मोबाइल मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ।राज्य के विभिन्न जिला एवं प्रखंड से 26 प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Advertisements

सभी प्रशिक्षणार्थियों मोबाइल मरम्मत एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण में बहुत बढ़ कर और सकारात्मक विचार के साथ भाग लिया ।रूडसेट संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार एवं जगदीश चंद्र महतो के द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया और प्रशिक्षणार्थियों को आत्म विश्वास के साथ कार्य करने का संदेश दिया ।मौके पर महेश रूहिदास समय दर्जनों प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

You missed