Spread the love

विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं

अधिकारियों के साथ बैठक कर

योजनाओं की समीक्षा की…..

 

मुरी (संदीप पाठक ):- सिल्ली प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विधायक सुदेश कुमार महतो ने प्रखंड स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, उपप्रमुख आरती देवी, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड के सभी उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के प्रभारी शिक्षक समेत प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

Advertisements
Advertisements

बैठक में  प्रखंड में सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी मनरेगा योजना, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, सखी मंडल के आजीविका संबंधी कार्य, पेयजल, स्वास्थ,  शिक्षा, बिजली, खेल समेत अन्य विभिन्न योजनाओं की पंचायत वार समीक्षा की गई। सिल्ली प्रखंड को विकास कार्यों के माध्यम से कैसे बेहतर किया जाए, इन बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।सुदेश महतो ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिये लगातर प्रयास किये जा रहे है। हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू करने के बाद अब मिडिल स्कूल में भी अब स्मार्ट क्लास शुरू किए जाने की योजना है।

इसलिए स्कूलों में जरूरी आधारभूत संरचना का होना जरूरी है।वही उन्होंने मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों से  15 वें वित्त की राशि से ग्राम सभाओं में सूचीबद्ध योजनाओ को पूरा करने तथा पंचायत क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने तथा विद्यालयों में  चार दिवारी निर्माण की बात कही। बैठक में मुखिया एवं पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने अपने पंचायतों में सड़क, पेयजल  एवं विजली समेत कई समस्याओं को रखा। जिसपर विधायक ने सम्बंधित अधिकारियों को इसपर ध्यान देने एवं उचित पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारि को  प्रत्येक पंचायत में एक खेल का मैदान तैयार करने का भी निर्देश दिया।

विजली विभाग के सहायक अभियंता को क्षेत्र में विजली व्यवस्था दुरुस्त करने एवं विजली को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए शिकायतों गंभीरता दिखाते हुए  कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विद्यालय एवं खेल मैदानों में पेयजल के लिए विधायक मद की राशि उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं उन्होंने लोगों के हित एवं बेहतर सिल्ली के निर्माण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मीयों को काम को बोझ न समझ कर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए समन्वय के साथ काम करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एवं समापन की घोषणा बीडीओ पावन आशीष लकडा   ने किया।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, चिकित्सा प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार महली, बीईओ विमल कांत झा, सिल्ली थाना प्रभारी अजय सिंह, मुरी ओपी प्रभारी बबलु सिंह,  बीएसओ अनुप कमल, विद्युत विभाग के जेई अनिल कुमार,  प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी  समेत प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

You missed