Spread the love

रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया

जा रहा है ……

मुरी (कमलेश दुबे) :- पूरे भारतवर्ष में रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके तहत इसी क्रम में रांची मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव दक्षिण पूर्व रेलवे के दिशा निर्देश में पूरे रांची मंडल के सभी पोस्टों तथा बाह्य पोस्टों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

पौधारोपण, यात्रियों की सुरक्षा हेतु जन जागरूकता, जलसेवा, साइकिल व बाइक रैली, साफ सफाई अभियान का आयोजन किया जा रहा है ।बाइक रैली में 10 सदस्यों का दल पूरे रांची मंडल में घूम-घूम कर लोगों को आजादी के महत्व को समझाते हुए लोगों को जागरूक कर रहे हैं ।इसी क्रम में दिनांक 5 जुलाई 2022 को रामगढ़ कैंट स्टेशन से मुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे इस दल की अगुवाई मिस अनीता गोदरा उपनिरीक्षक रांची पोस्ट के द्वारा किया गया।

मुरी के लोगों को जागरूक करते हुए यह दल दिनांक 6 जुलाई 2022 को मुरी पोस्ट से झालदा के लिए रवाना हुआ। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल मुरी के प्रभारी निरीक्षक श्री रुपेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक एम के जयसवाल एवं मुरी पोस्ट के बल सदस्य उपस्थित थे।

Advertisements

You missed