Spread the love

सुदेश महतो ने भरा हुंकार 14 अप्रैल को सम्पूर्ण झारखण्ड में

आजसू पार्टी खतियान आधारित स्थानीयता, नियोजन नीति

सहित 7 मुद्दों पर करेंगें जेल भरो अभियान……

मूरी (कमलेश दूबे) – आजसू के कार्यकर्ता खतियान आधारित स्थानीयता, नियोजन नीति सहित 7 मुद्दों को लेकर आगामी 14 अप्रैल को जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारी देंगे। इसको लेकर आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय सिल्ली के समीप आम बगान में गुरुवार को आजसू पार्टी सिल्ली विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा एवं संचालन जितेंद्र बड़ाइक ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के बाद कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के थाना में गिरफ्तारी देंगे और जेल भरो आंदोलन को सफल बनाएंगे।

आजसू पार्टी ने जेल भरो अभियान का शंखनाद किया है। इसके तहत राज्यभर में आजसू कार्यकर्ता 14 अप्रैल को अपने -अपने थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी देंगे। वहीं उन्होंने जेल भरो अभियान को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में सभी कार्यकर्ता जवाबदेही के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम को जिप सदस्य वीणा देवी, केन्द्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, संजय महतो, सुशील महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, चंचला भोक्ता, अनिल मांझी, शंकर मुंडा, पार्वती देवी, उर्जला देवी, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी, मंजू देवी, भानुमती तंतुबाइ, दमयंती देवी, मंजू देवी, दिलीप महतो आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुनिल सिंह, चित्तरंजन महतो, जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहु, लक्ष्मण महतो, विकास महतो, शिला साहु, शिशुपाल महतो, महावीर महतो, प्रफुल्ल महतो, सुभाष महतो , शिवशंकर प्रसाद , पसस आरती देवी, शर्मिला कुमारी बुद्धिजीवी मंच के सदस्य, सक्रिय महिला दीदी पंचायत प्रभारी एवं सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed