
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, हटिया शाखा का सयुंक्त रूप से
कॉलोनी की सर्वे/ निरीक्षण किया…
मुरी (संदीप पाठक) – दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन, हटिया शाखा के द्वारा हटिया रेलवे कॉलोनी, टाइप-2 में RPF, मेडिकल डिपार्टमेंट, इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग IOW के साथ सयुंक्त रूप से कॉलोनी की सर्वे/ निरीक्षण किया गया। रेलवे कॉलोनी की रख रखाव, रेल कर्मचारी एवं उनके परिवार रह रहे रेलवे क्वार्टरओं की मरम्मत, इलेक्ट्रिक वायरिंग , नाली एवं घर के आसपास साफ सफाई एवं कॉलोनी की सुरक्षा की बिंदुओं पर ध्यान दिया गया। रेल क्वार्टर की मरम्मत सही ढंग से नही की जाने के कारण कॉलोनी वासी काफी नाराज थे। कंही छत से प्लास्टर गिर रहा तो कंही छत से पानी की बरसात होता है। जिससे रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार वाले काफी दिक्कत की सामना करते आ रहे है।

मेंस यूनियन उन सबकी तकलीफ कुछ हततक कम किया जा सके इसीलिए कॉलोनी में निरीक्षण की प्रक्रिया शुरु कर दिए है। रेलवे में क्वार्टरओं की मरम्मत करने के लिए जोन से पर्याप्त फण्ड की उपलब्ध नही की जाती है जिससे बहुत सारे कार्य करने में असफल होता है। इस निरीक्षण करने के लिए मेंस यूनियन हटिया शाखा के सचिव श्री एस पी राउत के द्वारा पत्राचार किया गया था।
इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे , रांची मंडल के मंडल समन्वयक श्री दीपक कुमार, हटिया शाखा के अध्यक्ष श्री उपेन मर्दाना, हटिया शाखा के सचिव श्री एस पी राउत, रांची ब्रांच के सचिव श्री एस कंडुलना, हटिया शाखा के यूनियन पदाधिकारी श्री शैलेन बाउरी, श्री गोपाल मंडल, श्री गणेश पासवान, श्री अनिल प्रसाद, श्री अनिता दोहरे, RPF से श्री पवन कुमार सिंह ASI एवं साथी, IOW श्री संकर कुमार, मेडिकल से डॉक्टर नीलम दयाल सर डिविजनल मेडिकल अफसर एवं ग्रुप, इलेक्ट्रिक से श्री डी राम समेत बहुत सारे यूनियन के पदाधिकारी सामिल थे।

