Advertisements
Spread the love

शिक्षा रथ पहुंच पठानमारा पंचायत, बीआरपी में किया प्रचार प्रसार…

सरायकेला: संजय मिश्रा  रुआर कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों से दूर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे रुआर कार्यक्रम को लेकर जिले भर में भ्रमण कर रहा शिक्षा रथ सोमवार को सरायकेला प्रखंड के पठानमारा पंचायत पहुंचा। जहां विभिन्न गांव के कई विद्यालयों का शिक्षा रथ द्वारा भ्रमण किया गया।

Advertisements

इस मौके पर साथ रहे सरायकेला प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार ने विद्यालयों से बाहर चल रहे विद्यालयों में अनामांकित बच्चों को शिक्षा अध्ययन के लिए विद्यालय से जोड़ने को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही नामांकित बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और उनके अभिभावकों को बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।

You missed