Advertisements
Spread the love

मुसाबनी : स्वर्गीय रामचंद्र बाग मेमोरियल फुटबॉल लीग मे रनिंग सम्राट कप पर किसका होगा कब्ज़ा ?

दीपक नाग… ✍️

Advertisements

वर्षों बाद फिर से एक बार विरान पड़ा मुसाबनी वेलफेयर स्पोर्ट्स ग्राउंड फिर से जगमगा उठेगा फुटबॉल खिलाड़ियों जुतों के आवाज से । स्वर्गीय राम चंद्र बाग मेमोरियल फुटबॉल लीग के तत्वावधान में सम्राट कप आरंभ होने के एक दिन पूर्व संध्या मैदान में लीग सेरेमनी मनाया गया । क्योंकि, 25 भी से फुटबाल लीग प्रतियोगिता आरंभ होना है। 

लीग में भाग लेने वाले तमाम फुटबॉल टीमों ने मैदान में अपने टीम के जर्सी पहन कर मौजूद थे। इन खिलाड़ियों के कतार में दो महिला फुटबॉल टीम भी अपने स्पोर्ट्स क्लब के युनिफोर्म पहने कतार बद्ध होकर खड़ी थी। 
मौके पर महिलाओं के हौसला अफजाई के लिए युथ यूनाइटेड के सरपरस्त सम्राट अशोक और डीएसपी रोहित कुमार राजवाड़ा के अलावा उपलक्ष्य में उपस्थित भाजपा के नेता संजीव तिवारी, दिनेश साव, झामुमो के प्रधान सोरेन और युथ यूनाइटेड के संचालन समिति लोगों ने हाथ मिला कर सारे खिलाड़ियों को अभिनंदन किया।
मैदान मे लग-भग दर्जन भर फुटबॉल के टीम के मौजूद थें, पर फ्रेंडली मैच सिर्फ दो टीमों के बीच होना था। इसलिए मौजूद तमाम टीमों के बीच लाटरी करवा गया और लाटरी में नाम निकलने वाले दो फुटबॉल टीमों के बीच एक मैच खिलवाया गया।  विजेता और उपविजेता दोनों को ही पुरस्कृत किया गया।
मुसाबनी के डीएसपी रोहित कुमार राजवाड़ा ने टास के माध्यम से दोस्ताना मैच का पादान आगे बढ़वाया। साथ ही युथ यूनाइटेड के सरपरस्त सम्राट अशोक और डी. एस. पी. रोहित कुमार राजवाड़ा ने मैदान में फुटबाल पर जोरदार किक मारकर मैच आरंभ करने की इजाजत दिया।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डी. एस. पी. रोहित कुमार राजवाड़ा ने कहा कि, खेल मानसिक और शारीरिक क्षमता को ठीक रखने के लिए सबसे बेहतरीन माध्यम होता है। साथ ही खिलाड़ियों को खेल में हार-जीत के बारे में सोचना नहीं चाहिए। मैदान से हर रोज कुछ नया सीख कर जाए।
स्वर्गीय राम चंद्र बाग मेमोरियल फुटबॉल लीग के तत्वावधान में चलाए जा रहे सम्राट कप को सफलता पूर्वक करवाने के लिए युथ यूनाइटेड के पूर्व खिलाड़ी शंकर मार्डी, गणेश मुर्मू, लक्ष्मण चंद्र बाग, मंगेन्द्रन, उत्पल राय, दीपक नाग, बिदो, नरसिंह, विक्रम, मोजेस, बर्नेट, गोरा, भोला, चांद, बैद्यनाथ मिश्रा, विक्रम, विनोद के अलावा अनेक सहयोगियों ने नि: स्वार्थ सहयोग किया।
बहरहाल, मैदान में इस फ्रेंडली मैच को देखने इस पास के क्षेत्रों से युवाओं की भीड़ मैदान में देखने मिला । जो यह संकेत दे रहा था कि, लाख खेल और क्रिड़ा का इजाफा हो गया होगा पर फुटबॉल का रुतबा आज भी अपने जगह पर बना हुआ है। लोगों के दिलों से मिटा नहीं है।

You missed

मुसाबनी : स्वर्गीय रामचंद्र बाग मेमोरियल फुटबॉल लीग मे रनिंग सम्राट कप पर किसका होगा कब्ज़ा ?