
टाटीसिल्वे में दंत चिकित्सक पर छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Arjun Kumar ….✍️
नामकुम(रांची) । टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में एक युवती ने दंत चिकित्सक पर इलाज के दौरान अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय युवती शुक्रवार को टाटीसिल्वे बैंक मोड़ स्थित लाली मेडिकल हॉल के पास संचालित एक डेंटल क्लिनिक में दांत का इलाज कराने पहुंची थी। युवती का आरोप है कि इलाज के दौरान चिकित्सक ने उसके साथ अशोभनीय हरकत की और निजी संबंधी आपत्तिजनक सवाल पूछे। विरोध करने के बावजूद डॉक्टर की हरकत जारी रहने की बात भी युवती ने प्राथमिकी में कही है।
पीड़िता एक संस्थान में नर्स के रूप में कार्यरत बताई जा रही है। वहीं आरोपी डॉक्टर शाहिद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्हें साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इधर, टाटीसिल्वे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

