Advertisements
Spread the love

संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम 21 से 28 फरवरी तक;

श्रीधाम वृंदावन से कथा विदुषी दीदी ऋत्विजा शास्त्री देंगी प्रवचन…

सरायकेला संजय मिश्रा:खरसावां काली मंदिर परिसर में आगामी 21 से 28 फरवरी तक संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम की शुरुआत 21 फरवरी की सुबह 9 बजे कलश यात्रा से होगी. खरसावां के सोना नदी घाट से कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित की जायेगी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भागवत कथा की शुरुआत होगी. भागवत कथा सुनाने के लिए श्रीधाम वृंदावन से कथा विदुषी दीदी ऋत्विजा शास्त्री अपनी टीम के साथ खरसावां पहुंचेंगी. शाम पांच से रात आठ बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन होगा.

दीदी ऋत्विजा शास्त्री श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों पर व्याख्यान देंगी. श्रीमद् भागवत से जुड़े हुए विभिन्न धार्मिक थीमों पर झांकी भी निकाली जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन खरसावां प्रखंडवासी एवं सनातन दल के द्वारा आयोजित की जा रही है। 28 फरवरी को संध्या 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमे खरसावां के प्रसिद्ध गायक पृथ्वीराज सिंहदेव के द्वारा संगीत प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य रूप से इस समिति के संयुक्त रूप से कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक षड़ंगी एवं देवाशीष नायक, संरक्षक पृथ्वीराज सिंहदेव, सलाहकार समिति में माधव सतपथी, शैलेश सिंहदेव, अजीत कुंभकार, सह सलाहकार कन्हैया कर्मकार, कपिलदेव महतो, कोषाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, विधि व्यवस्था संयोजक अमित पात्र, अनुपमा बैज, आरती पात्र, जितेंद्र, राजेश, ज्योति, पायल मोदक, पायल कुंभकार, तनुश्री, दीपा सिंपी इत्यादि उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा