Advertisements

नव प्रोन्नत 14 सहायक अवर निरीक्षकों की रैंक सेरेमनी को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन…
सरायकेला : जिला में पदस्थापित 14 साक्षर आरक्षी को पुलिस मुख्यालय रांची द्वारा आरक्षी की कोटि से सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति प्रदान की गयी है। उक्त नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के रैंक सेरेमनी को लेकर पुलिस लाइन के सभागार मे शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया एवं बधाई दिया गया। आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश द्वारा नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का संदेश दिया गया। मौके पर अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Advertisements

Related posts:
चाकुलिया: स्वतंत्रता सेनानी एवं हूल विद्रोह के नायक शहीद चानकु महतो का 169वें शहादत दिवस आगामी 15 मई...
आगामी 22 जनवरी को विधि व्यवस्था संधारण के निमित्त डीसी एवं एसपी ने सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ की ...
फोटो खिंचाने के होड़ में कोविड के मूल मंत्र को ही भूल गये नेताजी सोशल डिस्टेंस का पालन करना......

