Spread the love

 

भाजपा टाटीसिलवे मंडल कार्य समिति की बैठक, व्यापक पैमाने पर जनसर्म्पक अभियान चलाने का निर्णय…

नामकुम  Arjun Kumar । शनिवार को भाजपा टाटीसिलवे मंडल कार्य समिति की बैठक महिलौग स्थित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो के आवास परिसर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा टाटीसिलवे मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया व संचालन मंडल महामंत्री अमित कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महा संपर्क अभियान को पूरे टाटीसिल्वे मंडल मे अच्छे ढंग से संचालन करने हेतु रहा ।

मंडल प्रभारी मनोज चौधरी ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं अमित चरण प्रदेश प्रलेखन विभाग निम्न वक्ताओं के द्वारा इस महा संपर्क अभियान को पूरे मंडल में बहुत अच्छे ढंग से पूरा करें इन बातों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी साथ आजीवन समर्पण राशि के बारे में भी जानकारी दी गई । इस कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी देवी महामंत्री अमित कुमार मिश्र सत्यजीत सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा ,गोवर्धन महतो अध्यक्ष किसान मोर्चा रामकृष्ण महतो , विजय महतो, दयानंद राय, राकेश कुमार सिंह, महेंद्र महतो, सुभाष श्रीवास्तव ,उधो चंद्र महतो, रमेश लाकड़ा, संतोष महतो, मनोज महतो गिरिधर मिश्र बीना देवी एवं अन्य लोग मौजूद रहें ।

Advertisements

You missed