Advertisements
Spread the love

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनाने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर …..

 

नामकुम – राष्ट्रपति पद पर नवनिर्वाचित द्रोपति मुर्मू के विजय की घोषणा के बाद भाजपाईयों में खुशी की लहर देखी जा रही है । इसी क्रम में रांची के नामकुम में भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणों सदस्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और मिठाईयाँ बांटी, भाजपा के सफल राजनीति का परिणाम बताया ,वही मनोज कुमार सिंह द्रोपदी मुर्मू के विजय पर खुशी जाहिर करते हुये कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन गौरव है ।

वहीं श्री सिंह ने कहा की नरेन्द्र मोदी ने 70-75 वर्षो का इतिहास बदल दिया द्रोपदी मुर्मू जैसे सख्त जनजातिय महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया । वहीं नामकुम स्थित समाधान केन्द्र में मण्डल अध्यक्ष अशोक मुण्डा के नेतृत्व में भी भाजपा कार्यकर्ता ने मिठाई का वितरण किया । इस मौके पर द0 प्रमण्डल किसान मोर्चा के सह प्रभारी विकु सिंह विनोद सिंह, मनोज महतो, राजेश कुमार, सुघीर कुमार, मोहन पंडित, प्रदीप महतो, कृष्ण कुमार शामिल थे ।

You missed