Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर डे धूमधाम से मनाया गया

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar…✍️

नामकुम(राँची) । एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा, टाटीसिल्वे रांची द्वारा अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर डे पूरे उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्रधान जिला न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित एवं केक काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र प्रसाद ने कहा कि चंद्रमा प्रसाद गुप्ता के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर डे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एक्यूप्रेशर कम खर्च में अधिक लाभ देने वाली चिकित्सा पद्धति है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। साथ ही बिना परिणाम की चिंता किए निरंतर प्रयासरत रहने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक्यूप्रेशर परिषद झारखंड शाखा के सचिव डॉ. मधुसूदन पांडे ने कहा कि एक्यूप्रेशर को राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज पूरे देश में राष्ट्रीय एक्यूप्रेशर दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।
कार्यक्रम में राकेश प्रसाद, विजय लिंडा, पुनीत कुमार, अखिल पाठक, पत्रकार सुरेंद्र ठाकुर, अर्जुन प्रमाणिक, संदीप कुमार, सुदेश कुमार, अमित कुमार, राजू जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : बिहड़ लखाईडिह के जंगलों में पारंपरिक हर्बल की खोज में IIT मुंबई से पहुंचे शोध कर्ता टीम