Advertisements
Spread the love

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च व हस्ताक्षर अभियान

Arjun Kumar….✍️

अनगड़ा(राँची) । प्रखंड क्षेत्र के गोंदली पोखर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पैदल मार्च निकाला गया तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एतवा उरांव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. अमर कुमार चौधरी उपस्थित रहे। इस दौरान डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद को ईमानदार बताती है, लेकिन NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। मौके पर रेजाक अंसारी, योगेन्द्र बेदिया, सकिर अंसारी, आशीष मुण्डा, छोटेलाल महतो, अजय करमाली, आलम अंसारी, तिवारी भोगता, बिहारी मुण्डा, यूनूस अंसारी, अब्बास अंसारी, संतोष कच्छप, समीम खान, मुनेश करमाली, सूखराम उरांव, प्रेम उरांव, शांति देवी, सुरेन्द्र मुण्डा, बबलू राम, कुलेश्वर मुण्डा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।

You missed