नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के ऑल इंडिया एंट्रेंस
एग्जाम में सरायकेला की अंकिता ने पाई सफलता…….
सरायकेला। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के सत्र 2022-23 के लिए ऑल इंडिया एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सरायकेला की अंकिता मिश्रा ने सफलता हासिल की है। उक्त परीक्षा में अंकिता को बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए कॉमन मेरिट रैंक में 485वां और कैटेगरी मेरिट रैंक में 310वां स्थान प्राप्त हुआ है। अंकिता के पिता राजेश मिश्रा एक सरकारी शिक्षक हैं। और माता ममता मिश्रा एक कुशल गृहणी है। अंकिता ने अपने शिक्षक गौतम दुबे और अभिजीत कर के मार्ग निर्देशन में सफलता हासिल की है। अंकिता ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है। अंकिता की इस सफलता से परिवार और समाज में काफी हर्ष है।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
चाकुलिया निवासियों ने सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात कर नया बाजार सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन जाने ...
Jamshedpur News: अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की आवश्यक बैठक जानकी भवन में सपन्न, जातिगत समस्याओं क...
चांडिल : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम और नाम जांचो अभियान को सफल बनाने को लेकर अनुमण्डल में ब...

