Advertisements
Spread the love

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जज कॉलोनी, कांके रोड स्थित मल्टीपरपस हॉल तथा डालसा के अंतर्गत संचालित सभी लीगल-एड-क्लिनिकों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांके, मांडर और अनगड़ा सहित अन्य स्थान शामिल थे। मल्टीपरपस हॉल में व्यवहार न्यायालय रांची के न्यायिक पदाधिकारी, न्यायिक दंडाधिकारी, कर्मचारी एवं पीएलवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। न्यायायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है और यह प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दिन है। प्रत्येक नागरिक को देश के हर चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, क्योंकि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रिय भूमिका पर निर्भर करती है। डालसा सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस नागरिकों को अपने संवैधानिक कर्तव्यों की याद दिलाने का अवसर है। मतदान में भागीदारी आवश्यक है, क्योंकि एक-एक वोट से सरकारों और प्रतिनिधियों का चयन होता है। मतदाता का सजग और निष्पक्ष निर्णय लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। डालसा, रांची द्वारा सभी थाना, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संचालित लीगल-एड-क्लिनिकों में भी मतदाता शपथ दिलाई गई। लोगों को बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ ली।
यह जानकारी डालसा सचिव राकेश रौशन ने दी।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित