Advertisements
Spread the love

नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रुचाप ने नेताजी के जंयती पर निकाली भव्य रैली और याद किए गए नेताजी, पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प…

 

चांडिल डेस्क:(राजन सिंह) नेताजी सुभास चंद्र बोस भारत के महान क्रन्तिकारी और भारत की आजादी में अहम भूमिका रही जिन्हेंने भारत की आजादी के लिए आजाद हिन्द फौज की स्थापना की। नेताजी द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए अभूतपूर्व योगदान के लिए आज भी लोग उन्हें नमन करते है और प्रतिवर्ष 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

Advertisements

वहीं इस पराक्रम दिवस पर नौरंगराय सुर्यदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रुचाप चांडिल के भैया -बहनों के द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मे विद्यालय के लगभग 1000 भैया बहनो मे भाग लिया। यह पथ संचालन विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर डैम रोड, मिडिल स्कूल चांडिल, हाई स्कूल, बाजार, बस स्टैंड, तंाती बांध होते हुए चांडिल बाईपास होकर पुनः विद्यालय परिसर मे रैली का समापन किया गया । और जयंती के शुभ अवसर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

आयोजन में सुभाष जी के कथनो और उनके द्वारा देश के आजादी में योगदान के संबंध में जानकारी दी गई । इस दौरान पुरा क्षेत्र नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जयकारे के साथ भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। रैली के दौरान समाजसेवी अनिल जलान् की ओर से सभी भैया बहनो के बीच पानी बोतल का वितरण किया गया। वही कार्यक्रम में स्कुल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के गीत और नाटक का मंचन किया गया । आयोजन के कार्यक्रम के सफल संचालन मे विद्यालय के प्राचार्य श्री कुणाल कुमार, उप प्राचार्य श्री सुब्रत चटर्जी के साथ ही सभी आचार्य और दीदीजी की भूमिका सराहनिय रही।

 

You missed