Advertisements
Spread the love

आगामी 24 फ़रवरी को शिलान्यास/उद्घाटन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त की बैठक; मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारी का लिया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

सरायकेला: संजय मिश्रा । आगामी 24 फ़रवरी को टाउन हाल सरायकेला एवं आदित्यपुर में प्रस्तावित शिलान्यास/उद्घाटन सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त, अपर नगर आयुक्त समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ बैठक कर तैयारी का बिंदुवार समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारी को शिलान्यास/उद्घाटन एवं विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों के वितरण की सूची दिनांक 23 फरवरी तक जिला योजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisements

इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काशी साहू कॉलेज सरायकेला में बनाए जा रहे हेलीपैड, टाउन हॉल सरायकेला तथा आदित्यपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी। इसके पश्चात उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ टाउन हॉल सरायकेला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का स्थल निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं चलन्त शौचालय, अग्निशमन दल एवं चिकित्सीय दल की उपस्थिति, यातायात परिचालन, वाहन पार्किंग इत्यादि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस क्रम में उन्होंने टाउन हॉल सरायकेला में संचालित मरम्मती कार्यों को दिनांक 23 फरवरी तक पूर्ण करते हुए कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, विभिन्न चौक चौराहों की साफ-सफाई तथा पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्ति, लाभुकों के आवागमन आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतीयार, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत सरायकेला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You missed