
सिल्ली थाना परिसर में प्रधानमंत्री आवास लाभुकों के साथ आवश्यक बैठक रखी गई…
सिल्ली (कमलेश दुबे) :- शनिवार के दिन सिल्ली थाना परिसर में लगभग पाँच सौ आवास विभिन्न अवस्था में पेंडिंग पड़े हुए हैं। विगत पिछले एक वर्ष से विभाग द्वारा नए आवास का टारगेट नहीं दिया गया है एवं 30 मार्च तक सभी पेंडिंग आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी साथ ही साथ राशि वसूली की कार्रवाई प्रारंभ किया जाएगा।


ज्ञात हो कि सिल्ली प्रखंड में लगभग 500 आवास पेंडिंग है उसे पूर्ण कराने हेतु कल शनिवार को थाना परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अधूरा पडे आवास के लाभुकों को थाना बुलाया गया और जल्द से जल्द 30 मार्च तक आवास निर्माण को पूरा करने का आदेश दिया गया साथ ही लापरवाही बरतने वाले लाभुकों को फटकार लगाई और 10 दिनों के अंदर एस्बेस्टस सीट लगाकर पूरा करने का निर्देश दिया गया नहीं तो कानूनी कार्रवाई करते हुए 12% ब्याज के साथ वसूली कर नीलाम पत्र वाद दायर करने और प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पावन आशीष लकड़ा, थाना प्रभारी आकाशदीप, प्रखंड समन्वयक और प्रखंड कर्मी एवं थाना की टीम शामिल थे।

