Advertisements
Spread the love

जयदा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई, विधायक सविता महतो ने किया माल्यार्पण

Advertisements

चाण्ड़िल -संवाददाता

 

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के जयदा गांव में शुक्रवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में जन्मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उनकी क्रांतिकारी सोच, निडर नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी का तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा का नारा आज भी हर भारतीय के हृदय में जोश और देशभक्ति की भावना जगाता है।
कार्यक्रम के दौरान नेताजी के आदर्शों और उनके बलिदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, अरुण टुडू, बिष्णुपद गोप, रविंद्र तंतुवाई, तारापद सिंह, राहुल वर्मा, मेहताब आलम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।