Spread the love

ज्ञान, भक्ति और राष्ट्रभक्ति का पावन संगम, वाणी विद्या मंदिर में सरस्वती पूजा व नेताजी जयंती

Advertisements
Advertisements

 

गाम्हरिया संवाददाता- जगबंधु महतो

गाम्हरिया : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर गाम्हरिया प्रखंड स्थित वाणी विद्या मंदिर स्कूल परिसर में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी
समारोहपूर्वक मनाई गई, जिससे कार्यक्रम में शिक्षा और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।
पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति, अनुशासन और देशभक्ति का प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में जनसेवा सदन के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव नारायण महतो, हाई स्कूल के प्रधान अध्यापक हेमलाल महतो, मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक परितोष महतो, समाजसेवी डी.एन. सिंह, उमेश कुमार, भवेश महतो, कामदेव महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने मां सरस्वती एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, विवेक और संस्कार का प्रतीक पर्व है, जो विद्यार्थियों के बौद्धिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने नेताजी के जीवन को साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You missed