
राज्य सभा सांसद निधि से ग्रामीण विकास को नई रफ्तार

चांडिल । ग्रामीण क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सांसद निधि से चांडिल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल ₹36 लाख 15 हजार 700 की लागत से विकास योजनाओं का रविवार को शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम के तहत साधुबांध मठिया में सार्वजनिक शौचालय, झबरी पंचायत के दीरलौंग गांव में पेवर्स ब्लॉक पथ, कुकड़ु प्रखंड के सिरूम गांव में पीसीसी पथ, लेटेम्दा पंचायत के जारगो गांव में पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण कार्य तथा नीमड़ी प्रखंड के चालियामा पंचायत के बंधड़ीह गांव में शहीद वीर गंगा नारायण मैदान में चबूतरा निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।
इन विकास योजनाओं के शुभारंभ से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने सांसद निधि से इन कार्यों की स्वीकृति दिलाने के लिए डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसके पूरा होने से अब गांवों में स्वच्छता, सुगम आवागमन और बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद निधि का उद्देश्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों को गति देना है। डॉ. वर्मा के प्रयासों से अब गांव-गांव में विकास की रफ्तार तेज हो रही है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण है।
शिलान्यास समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा नेता पप्पू वर्मा, जिला महामंत्री मधु गोराई, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, राकेश जायसवाल, मनोहर दास, सुमन मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार पोद्दार, मोतीलाल कुंभकार, भरत चंद्र महतो, शिशिर प्रामाणिक, पंचायत मुखिया मजित सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि युधिष्ठिर मांझी, ग्राम प्रधान सुसेन कुमार महतो, वार्ड सदस्य लक्ष्मी नारायण सिंह, तारामणि सिंह, चमुराम भुईयां, सोमेन मोदक, अजय सिंह सरदार, अभिराम महतो सहित भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Vananchal24tv live के लिये चांडिल संवाददाता की रिपोर्ट

