
पोटका में दिनदहाड़े नव नियुक्त महिला चौकीदार की हत्या

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । पोटका थाना क्षेत्र के बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर खून से लथपथ एक महिला चौकीदार का शव पड़ा मिला, चाकू मारकर हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जाँच में।मृत महिला चौकीदार का नाम ज्योतिका हेंब्रम बताया जा रहा हैं,पोटका थाना में यह काम करती थी,वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँचे और पुरे इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पोटका थाना के पुलिस और डीएसपी, बीडीओ, सीओ घटना स्थल में पहुँच कर पुरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दिया हैं। घटना दोपहर 12 से 1 बजे के बीच बताई जा रही हैं, जहाँ चौकीदार का शव मिला वहाँ उनका स्कूटी भी खड़ा था। बही ज्योतिका हेंब्रम कलिकापुर की केदंमुड़ी गांव निवासी थी। जबकि चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम का हत्या करने वाले गणेश माझी हेसलबिल पंचायत के जहातू के रहने वाला था। दोनों के बीच पिछले 9 सालों से प्रेम संबंध चल रहे थे। गणेश माझी लगातार ज्योतिका हेंब्रम को नौकरी छोड़कर घर में रहने का दबाव बनाता था। ज्योतिका हेंब्रम का हत्या करने वाले युवक पोटका थाना क्षेत्र के जाहातू निवासी गणेश मांझी ने घटना का अंजाम देने के पश्चात आत्महत्या कर लिया है। जबकि पुलिस के द्वारा युवक का शव को बरामद कर लिया गया है।
वहीं मृत चौकीदार के परिजनों ने कहा की ज्योतिका हेंब्रम का निर्मम हत्या कर दी गई है, इसकी जांच होना चाहिए ।

