Advertisements
Spread the love

भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में मनाया गया निर्मल महतो जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

मजदूरों के मसीहा कहे जाने वाले झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती आदित्यपुर के चावला मोड़ पर जयंती समारोह आयोजित कर श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में मनाए गए निर्मल महतो की जयंती शुभारंभ भाजपा नेता गणेश महाली ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीद निर्मल महतो के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मजदूरों का मसीहा और जरूरतमंदों गरीब असहाय लोगों का सच्चा मददगार बताया।

मौके पर उपस्थित सभी जनों द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो के बताए मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर छोटू महतो, राज किशोर महतो, बीकू महतो, बाबू तिवारी, असित महतो, रंजीत महतो, निवारण गोप, कमल गोप एवं अखिलेश महतो कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे।