Advertisements
Spread the love

अब इलाज के लिए नहीं लगानी पड़ेगी शहर की दौड़, चार नए स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर जगबंधु महतो

स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सुबह, कुकड़ू-ईचागढ़ के गांवों में करोड़ों की योजनाएं

 

 

ईचागढ़/ कुकुडू : सरायकेला-खरसावां जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को बड़ी पहल की गई। जिला परिषद की ओर से कुकड़ू और ईचागढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए इन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।
कार्यक्रम के तहत कुकड़ू प्रखंड के सपादा गांव में 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया। वहीं सिंदुरपुर गांव में 55 लाख 44 हजार 995 रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा ईचागढ़ प्रखंड के सितु गांव में समान राशि से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास हुआ। इसके अलावा सिरुम गांव में 1 करोड़ 39 लाख 70 हजार 506 रुपये 33 पैसे की लागत से आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी गई।
शिलान्यास समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण इलाकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना जिला परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण के बाद ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण और नियमित स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं गांव के समीप ही उपलब्ध हो सकेंगी।
जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को इलाज के लिए शहरों की दौड़ न लगानी पड़े। कार्यक्रम में कुकुडू प्रखंड प्रमुख प्रतिमा सिंह पातर, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गांवों में शिलान्यास को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

You missed