शहीदों की स्मृति में जिला समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने रखा दो मिनट का मौन…
सरायकेला: संजय मिश्रा । भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस पर पूर्वाह्न 11 बजे जिला समाहरणालय भवन स्थित विभिन्न कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के नेतृत्व में सभी मौन धारण किये। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दोराइबुरु, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी शंकरचर्या शामद समेत विभिन्न विभाग के कार्यालय प्रधान एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements


